Thursday , February 19 2026 10:55 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अमिताभ ने लिखा, एक समय था जब सेट पर महिलाओं के नाम पर

अमिताभ ने लिखा, एक समय था जब सेट पर महिलाओं के नाम पर


ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त महानायक अमिताभ बच्चन ने सेट पर काम करने वाली महिलाओं की सराहना की है। उनका कहना है कि महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, शांति केवल जंगलों और आसमान में ही नहीं हैं, बल्कि कार्यस्थलों पर भी है।

यह शांति अलग तरह की है, यह परिश्रम और ईमानदारी, प्रबंधन दक्षता, व्यवस्थित प्रबंधन और पेशेवर कर्मठता के कारण मिलने वाली शांति है। उन्होंने लिखा, और यह सब सेट पर काम कर रही महिलाओं से मिलती है। वे सभी काम से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए दौड़ती रहती हैं। महानायक इसे दिल से इसे महसूस करते हैं और इसके प्रशंसक हैं।
उन्होंने कहा, एक समय था जब सेट पर महिलाओं के नाम पर केवल नायिका और उसकी मां हुआ करती थीं, लेकिन अब स्थिति में काफी उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। महिलाएं दुनिया पर छा रही हैं। यह मजाक नहीं है। यह पूरी तरह सच है, इसमें थोड़ा वक्त लगेगा और वो वक्त दूर नहीं है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म-उद्योग की वर्तमान पीढ़ी उल्लेखनीय है।