
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि वह समय के बेहद पाबंद हैं। अनिल अपने वक्त के पाबंद रहे हैं। अनिल ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि वह कहीं भी वक्त पर पहुंचे। उन्हें यदि फ्लाईट लेनी होती है तो वह दो घंटे पहले एअरपोर्ट पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा, मैं टेंशन लेना पसंद नहीं करता हूं। हड़बड़ी में बिना मतलब का स्ट्रेस होगा तो हाथ में टाइम लेकर चलो।
अनिल ने कहा , मुझे जब पता चलता है कि सुबह के इंटरव्यू हैं तो मैं जल्दी-जल्दी अपने सारे काम निबटा के पहुंच जाता हूं। जैसे इस बातचीत के दिन मैंने तो नाश्ता भी कार में किया कि मैं जर्नलिस्ट से पन्द्रह मिनट पहले पहुंच जाऊं और फिर जर्नलिस्ट को कहूं कि आप तो देर से आए हो।
बता दें अनिल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनिल की इस साल कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। उन फिल्मों में फन्ने खान भी अहम फिल्मों में से एक है। रेस 3 ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेकाी शाह, शाकिब सलीम भी अहम भूमिका में हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website