
भारतीय फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। खबरों की मानें तो अनुराग जब 11 साल को थे तब से ही उनका यौन उत्पीड़न हुआ था।उन्होंने इस बात का खुलासा पिछले साल चले ‘MeToo’ कैंपेन का जिक्र करते हुए किया।
अनुराग ने बताया कि यौन उत्पीड़न के बारे में उन्होंने पहली बार 19 साल की उम्र में आवाज उठाई थी। खबरों के अनुसार, अनुराग ने कहा है कि बॉलीवुड में कार्यस्थल पर जब किसी के साथ भी यौन उत्पीड़न जैसी घटना होती है तो उसे खुद सामने आकर बोलना चाहिए।
जब तक पीड़ित खुद मुंह नहीं खोलेगा तब तक यह अभियान कामयाब नहीं हो सकता है। अपने ऊपर हुए अत्याचार पर पीड़ित को बोलना चाहिए तभी लोग उसके पक्ष में खड़े हो सकते हैं।
बता दें कि अनुराग एनएच10, बॉम्बे वेलवेट, मसान, शानदार और क्वीन जैसी फिल्मों के निर्देशक भी रह चुके हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / 11 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए अनुराग कश्यप, 19 साल की उम्र में उठाई थी आवाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website