
अर्चना पूरन सिंह अपनी फैमिली के साथ व्लॉग बनाती हैं। उनका पूरा परिवार दुबई घूमने गया। यहां पर इनडोर स्काईडाइविंग के नाम पर उनके साथ स्कैम हुआ। उन्होंने जिस वेब साइट से टिकट बुक की और पेमेंट किया, वो एक स्कैम था, जिसमें वे फंस गए और उनके पैसे डूब गए।
एक्ट्रेस और जज अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में दुबई में एक स्कैम का शिकार होने का खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वो और उनका परिवार दुबई में वेकेशन मना रहा है। इसी दौरान उन्होंने iFly दुबई की राइड के लिए टिकट खरीदे थे, जो एक इनडोर स्काईडाइविंग एक्सपीरियंस है। इसी की टिकट बुकिंग के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी हुई।
अर्चना पूरन सिंह के इस व्लॉग में उनके पति परमीत सेठी भी हैं। उनके दोनों बेटे आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी भी उनके साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। जब वे अपनी फैमिली संग आईफ्लाई दुबई में राइड इंजॉय करने पहुंचीं तो कंपनी के डेस्क पर मौजूद शख्स ने उन्हें बताया कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं है।
Home / Entertainment / Bollywood / अर्चना पूरन सिंह के साथ दुबई में धोखाधड़ी, स्काईडाइविंग के नाम पर लगा चूना, बोलीं- सोचा नहीं था यहां पर ऐसा होगा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website