Saturday , July 19 2025 11:08 PM
Home / Lifestyle / पहली बार मां बन रही हैं? जानिए कब दिखने लगता है बेबी बंप

पहली बार मां बन रही हैं? जानिए कब दिखने लगता है बेबी बंप

प्रेग्नेंसी कंफर्म होते ही ज्यादातर महिलाएं अपने बेबी बंप का बेसब्री से इंतजार करने लगती हैं। उन्हें उस पल का इंतजार होता है जब पेट पर उभार दिखे और वो खुद को एक ‘मां’ के रूप में महसूस कर सके। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को यह जानना जरूरी है कि बेबी बंप किस महीने में दिखना शुरू होता है ताकि अनावश्यक चिंता से बचा जा सके। इसलिए आइए गायनेकॉलजिस्ट डॉ. प्रियंका से समझते हैं कि किस महीने में बंप दिखना शुरू होता है।
गायनेकॉलजिस्ट डॉ. प्रियंका इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में बताती हैं कि बेबी बंप आमतौर पर प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में दिखना शुरू होता है। हालांकि, यह हर महिला के शरीर पर निर्भर करता है। जो महिलाएं पतली, लंबी या पहली बार मां बनने वाली होती हैं, और जिनकी एब्डॉमिनल मसल्स मजबूत होती हैं उनमें बंप थोड़ी कम ही दिखता है।
क्या आप बेबी प्लान कर रही हैं ? – डॉक्टर आगे कहती हैं कि जिनका वजन ज्यादा होता है या दूसरी-तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं, उनमें बंप जल्दी दिखने लगता है। अगर सोनोग्राफी नॉर्मल है और डॉक्टर ने कोई परेशानी नहीं बताई है, तो फिक्र की कोई बात नहीं है। इसलिए महिलाएं परेशान न हों।
यहां देखिए पूरा वीडियो – इसके अलावा, डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी के नौवें महीने को लेकर कुछ अहम सावधानियों का जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया कि इस समय शरीर पूरी तरह डिलीवरी के लिए तैयार हो रहा होता है, इसलिए कभी भी लेबर पेन शुरू हो सकता है। ऐसे में महिला को कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। बेहतर होगा कि इस महीने में परिवार का कोई सदस्य हमेशा साथ रहे। साथ ही पोषणयुक्त खाना खाएं। तनाव न लें, इस बात का पूरा ध्यान रखें।