
प्रभास (PRABHAS) की बहुभाषी फिल्म ‘साहो’ अपनी घोषणा के वक्त से ही सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है और दुनिया भर में फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने अपना पहला गाना ‘साइको सैयां’ रिलीज किया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म के प्रति जनता का उत्साह बनाये रखने में भी निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
अभिनेता प्रभास ने गेम का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा…
फिल्म को अलग अंदाज में प्रोमोट करने की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने अब दर्शकों को अधिक उत्साहित करने के लिए फिल्म पर आधारित एक एक्सक्लूसिव गेम लॉन्च करने का फैसला किया है।
‘साहो-द गेम’, साहो प्रशंसकों के लिए एक्शन से भरपूर एक गेम होगा जिसमें खिलाड़ी शहर के चारों ओर घूमते हुए नायक (प्रभास) की भूमिका निभाएगा और अपने हथियार एवं जेटपैक के साथ दुश्मनों को ढ़ेर करते हुए नज़र आएगा। इस गेम को खेलने वाले प्लेयर के लिए गिफ्ट्स का भी इंतज़ाम किया गया है जहाँ खिलाड़ी को साहो गुडीज़ और मूवी टिकट्स जीतने का मौका मिलेगा। हैदराबाद में स्थित भारत की एक प्रमुख खेल सर्विस कंपनी ‘पिकसालोट लैब्स’ को इस खेल को बनाने और लॉन्च करने का जिम्मा दिया गया है।
Home / Entertainment / Bollywood / बाहुबली के चर्चित अभिनेता प्रभास ने ‘साहो द गेम’ का फर्स्ट लुक किया रिलीज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website