Wednesday , March 4 2026 7:02 AM
Home / Sports / लगातार आलोचना का शिकार हो रहे बेयरस्टो बोले- मुझे अभी ब्रेक नहीं देते तो कब देते

लगातार आलोचना का शिकार हो रहे बेयरस्टो बोले- मुझे अभी ब्रेक नहीं देते तो कब देते


इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहना जोखिम हो सकता है लेकिन कहा कि ब्रेक लेने के लिए कोई और समय नहीं है और वह तरोताजा होकर बाकी दो मैचों में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। बेयरस्टॉ, सैम कुरेन और मार्क वुड को पहले दो टेस्ट में आराम दिया है हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन ने इसकी निंदा की है।
इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी। बेयरस्टॉ ने कहा कि यदि अभी मुझे ब्रेक नहीं देते तो कब देते। इस समय तो दुनिया का यही हाल है। हर खिलाड़ी दौरे पर सभी प्रारूप के हर मैच नहीं खेल सकता। आप सब कुछ तो नहीं कर सकते। पहले दो टेस्ट से बाहर रहने में जोखिम है लेकिन बायो बबल के बाहर परिवार के साथ समय बिताना भी जरूरी है।