
ज्यादातर बच्चे फ्रूटस खाना पसंद नहीं करते और बाहर की चीजों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इनमें मिलावट होने के कारण बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। एेसे में आप बच्चों को घर में आसानी से बनेना स्प्लिट कबाब बना कर खिला सकते हैं। यह देखने में भी आकर्षित लगते हैं और सेहत के लिए भी हैल्दी है।
सामग्री
2 केले (कटे हुए)
24 1″ अनानास के टुकडे़
12 स्ट्रॉबेरी
1 कप चाकॅलेट चिप्स
1/2 पीनट (कटा हुआ)
10 वुडन स्टिक्स
विधि
1. सारे वुडन स्टिक में 1 टुकड़ा अनानास, 1 टुकड़ा केला और 1 टुकड़ा स्ट्राॅबेरी का डालें।
2. अब इन चाॅकलेट चिप्स को माइक्रोवेव में रख कर पिघला लें।
3. फिर इस पिघली हुई चाॅकलेट और पीनटस के चूरे को फ्रूट कबाब के ऊपर डाल दें।
4. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें और कुछ देर बाद सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website