Monday , February 9 2026 9:28 PM
Home / Sports / बीसीसीआई ने टीमों से कहा आईपीएल ‘अनिश्चितकाल के लिए स्थगित’, ऑफिशल ऐलान नहीं

बीसीसीआई ने टीमों से कहा आईपीएल ‘अनिश्चितकाल के लिए स्थगित’, ऑफिशल ऐलान नहीं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अप्रैल-मई महीने में कराए जाने की कोई संभावना नहीं है।
कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की जानकारी दी। उसके अनुसार, अप्रैल- मई में लीग के कराए जाने की संभावना नहीं बची है। अभी तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन समझा जाता है कि बीसीसीआई ने आठों फ्रैंचाइजी और प्रसारकों समेत सभी संबंधित पक्षों को सूचित कर दिया है।

रिपोर्ट की अनुसार, बीसीसीआई ने कहा- लीग स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं। एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने हमें सूचित किया है कि आईपीएल अभी स्थगित किया जा रहा है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि साल के आखिर में इसके लिए कोई विंडो निकल आएगी।’