
पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन जल्द ही होने वाला है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को टीम के साथ जुड़ने के लिए बुला लिया है। पीएसएल के लिए खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ भी रहें हैं। लेकिन पीएसएल के दोबारा शुरू होने से पहले ही लाहौर क्लंदर्स को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डंक अभ्यास के कारण चोटिल हो गए हैं जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लाहौर क्लंदर्स के लिए खेलने वाले बेन डंक पीएसएल की तैयारियों के लिए अबुधाबी में अभ्यास कर रहे थे। लेकिन इस अभ्यास के दौरान जब वह कैच लेने के लिए दौड़े तो गेंद उनके सीधा मुंह पर लगी। गेंद के लगने के साथ ही बेन डंक के होंठ फट गए और उनके मुंह से खून बहने लगा। उन्हें इलाज के लिए जल्दी से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बेन डंक को काफी गंभीर चोट लगी और उनके होंठ फट चुके हैं और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस सर्जरी के दौरान डंक के होठों पर 7 टांके लगाने पड़े। उनकी एक फोटो सेशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनका चेहरा दिखाई और होंठ पर टांके लगे हुए भी दिखाई दे रहें हैं। हालांकि लाहौर क्लंदर्स के समीन राणा ने कहा कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे और टीम के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे।
गौर हो कि पीएसएल दोबारा 9 जून से शुरू हो रहा है। पीएसएल के पहले चरण में डंक का बल्ला खूब बोला था और वह तेजी से रन बना रहे थ। पीएसएल के शुरूआती मैचों में डंक ने 40 की औसत से रन बनाए। वह अपने इस प्रदर्शन को दूसरे चरण में भी जारी रखना चाहेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website