
‘बिग बॉस OTT 3’ 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। इस नए सीजन में कंटेस्टेंट्स की फेक फैन फॉलोइंग पर लगाम लगाने की भी तैयारी कर ली गई है।
‘बिग बॉस OTT 3’ अब सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने बतौर होस्ट अनिल कपूर का चेहरा रिवील कर दिया है। हालांकि, इस सीजन के पहले प्रोमो से ही अनिल कपूर को लेकर हिंट मिल गया था। ‘बिग बॉस OTT 3’ के प्रोमो में भले ही उनका चेहरा नहीं दिखाया गया, पर ‘झक्कास’ हीरो को सबने पहचान लिया। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।
Bigg Boss OTT 3 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप 24×7 देख सकते हैं। इस बार के सीजन के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अलावा सेलेब्स के नामों की भी चर्चा है। मेकर्स ने जियो सिनेमा के X अकाउंट पर अनिल कपूर और शो के लेकर पोस्ट किया है। लिखा है- बड़े पर्दे पर राज करने से लेकर अब ‘बिग बॉस’ के घर पर राज करने तक, अनिल कपूर कुछ खास हैं। 21 जून से शुरू होने वाले ‘बिग बॉस OTT 3 में उनका जादू देखें, जियो सिनेमा पर।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website