Monday , December 22 2025 10:09 PM
Home / News / मछली पकड़ने गई महिला के साथ हुई अजीबोगरीब घटना, Viral हुई तस्वीरें

मछली पकड़ने गई महिला के साथ हुई अजीबोगरीब घटना, Viral हुई तस्वीरें


शल मीडिया पर एक महिला के साथ हुए हैरतअंगेज हादसे की खूब चर्चा हो रही है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ऑक्टोपस के साथ खेल रही थी और उसे अपने मुंह पर रखकर फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान ऑक्टोपस महिला के मुंह में चला गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। जेमी बिसगलिया नाम की महिला मछुआरों से मिलीं तो उसने एक ऑक्टोपस पकड़ रखा था। ऑक्टोपस को देखने के बाद वो खुद को तस्वीर लेने से रोक नहीं पाई। यह महिला वॉशिंगटन की रहने वाली है।
दो अगस्त को वह मछली पकड़ने डर्बी के टैकोमा नैरो में थी और तभी उसे कॉन्टेस्ट के लिए ब्रेव तस्वीर लेने का मौका मिला। महिला ने बताया कि डर्बी में एक फोटो कंपटीशन है, इसलिए वह ऑक्टोपस के साथ फोटो लेने के लिए पागल हो रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है। महिला ने बताया कि ऑक्टोपस को जैसे ही मुंह पर रखा उसने चोंच को मेरी ठुड्डी में फंसा लिया था और फिर मुंह मरोड़ने लगा, जो काफी दर्दनाक था।
इसके बाद ऑक्टोपस उनके मुंह में चला गया, जिसके कारण लगातार खून बहता रहा। ऑक्टोपस ने महिला को काटने के बाद उसके चेहरे पर जहर इंजेक्ट कर दिया था। ऑक्टोपस के काटने से होने वाले दर्द से अनजान महिला ने दो दिन तक मछली पकड़ना जारी रखी। असहनीय दर्द के कारण उसे अस्पताल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि वह अभी असहनीय दर्द से गुजर रही हैं।
प्वाइंट डिफेन्स एक्वेरियम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशांत महासागर का लाल ऑक्टोपस का एक छोटा वर्जन है। उनके पास बहुत ही शक्तिशाली चोटियां होती हैं जो खुले केकड़ों, क्लैम और मसल्स को बड़ी ही आसानी से तोड़ सकते हैं। अपने शिकार को पंगु बनाने के ये अपने विष का उपयोग करते हैं। बिसगलिया की किस्मत अच्छी थी कि उसे ज्यादा चोट नहीं पहुंची। उनका कहना है कि इस अनुभव ने उन्हें एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सिखाया है। उन्होंने कहा ये गलती वो वापस कभी नहीं दोहराएंगी।