
मुंबई: ऋतिक-सुजैन और अरबाज-मलाइका के बाद अब बॉलीवुड की एक और जोड़ी की अलग होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पॉपुलर सिंगर हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी कोमल ने आपसी सहमति से तलाक लिया है।
तलाक के बाद हिमेश ने कहा, ‘हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है और मैं और मेरी पत्नी एक दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं, बस कुछ ऐसे मुद्दे थे जिसकी वजह से हम साथ नहीं रह पा रहे थे।’
हिमेश की पत्नी कोमल ने भी कहा कि वो और हिमेश एक अच्छे नोट पर अलग हो रही हैं और शायद वो जिंदगी भर एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे और एक दूसरे के परिवारों के लिए मौजूद रहेंगे।
बता दें कि दिसंबर में हिमेश ने बांद्रा कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी थी। एक इंटरव्यू में गायक हिमेश रेशमिया ने कहा कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और परिवार के सदस्यों ने उनके इस फैसले की इज्जत की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website