
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 43वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। ये बर्थडे सुष्मिता ने अपने बॉयफ्रैंड रोहमन शॉल के साथ भी सेलिब्रेट किया है। ऐसे में रोहमन ने सुष्मिता सेन के साथ पहली बार अपनी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में रोहमन और सुष्मिता बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सुष्मिता ने जहां रोहमन के सीने पर अपना सिर रखा हुआ है वहीं रोहमन उनके सर पर किस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई है। फैंस सुष्मिता को खूब बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही इस तस्वीर को भी काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में साफ है कि सुष्मिता और रोहमन टैरेस पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहमन सुष्मिता के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अरे यहां देखिए किसका बर्थडे है!! हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मैं जानता हूं कि मैं कम बोलता हूं इसलिए मुझे मेरे शब्दों का इस्तेमाल चतुराई से करने दो!! ये तुम्हारी लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण दिन है तो इसे खूब अच्छे से मनाया जाए, आने वाला साल बहुत अच्छा हो…साथ में अच्छा समय बिताएं।”
दो बच्चों की सिंगल मॉम सुष्मिता अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में खबर आई थी की 43 साल की ये गॉर्जियस दीवा जल्द ही अपने 27 साल के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी कर सकती हैं। रोहमन सुष्मिता और उनके बच्चों के साथ अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website