
ब्रह्मांड में अक्सर एलियंस के अस्तित्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं कि क्या वे धरती पर आते हैं ? इस बीच ब्रिटेन की एक महिला पाउला स्मिथ (50) ने एलियंस को लेकर अनोखा दावा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पाउला स्मिथ का दावा है कि एलियंस ने उनका 50 बार अपहरण और UFO में बैठाकर ले गए। यही नहीं ब्रैडफोर्ड इलाके की रहने वाली पाउला ने अपने इस दावे के समर्थन में कई सबूत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एलियंस के साथ पहली मुठभेड़ बचपन में हुई थी। पाउला स्मिथ के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
पाउला ने बताया कि इसके बाद अब तक एलियंस 50 बार उनका अपहरण कर चुके हैं। पाउला ने अपने शरीर पर निशान की तस्वीरें भी दिखाईं। उनका दावा है कि एक बार अपहरण के दौरान एलियंस ने उनके शरीर पर यह निशान बना दिया था। उन्होंने एक एलियन की कागज पर तस्वीर बनाकर कहा कि वे इस तरह से दिखते हैं। पाउला ने कहा, ‘मैंने 52 परग्रही घटनाओं का अनुभव किया है। कोई चेतावनी नहीं दी गई और मैंने यह महसूस नहीं किया कि कुछ होने जा रहा है। यह अचानक से हुआ। मैंने बस उसे सामान्य रूप से लिया और अन्यथा मैं पागल हो जाती।’
उन्होंने दावा किया कि यूएफओ के अंदर उन्हें ले जाया जाता था। उन्होंने कहा कि मैं एक अंतरिक्ष यान में थी और एलियंस ने उन्हें ऐसी तकनीक दिखाई जो हमारे पास नहीं है। ब्रिटिश महिला ने बताया कि एलियंस ने उन्हें एक स्लाइड शो दिखाया जिससे मुझे महसूस हुआ कि यह एक फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि इंसानी लालच से धरती खत्म हो गई। परिवहन विभाग में काम करने वाली पाउला ने दावा किया कि जब वह धरती पर लौटीं तो उनके चेहरे और हाथों पर निशान थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 में उन्हें पहली बार अंतरिक्ष यान दिखाई दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website