Saturday , August 9 2025 12:26 AM
Home / News (page 297)

News

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 9 सैनिक मारे गए, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक आत्मघाती हमलावर ने एक सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया, जिसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन’ (ISPR) ने बताया बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत …

Read More »

चांद पर कहां गिरा था रूस का लूना 25? NASA ने खोज निकाली क्रैश की जगह, बन गया विशाल गड्ढा

रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट भारत के चंद्रयान से पहले चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला था। लेकिन प्री लैंडिंग ऑर्बिट में जाने के दौरान उसका संपर्क ग्राउंड स्टेशन से टूट गया। बाद में पता चला कि स्पेसक्राफ्ट अनियंत्रित होकर चांद की सतह से टकरा गया। अब नासा ने उस जगह को खोज निकाला है, जहां संभवतः रूस का लूना …

Read More »

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 में दिल्ली आएंगे या नहीं? बना बड़ा रहस्य, ड्रैगन ने साधी चुप्पी

बीजिंग | भारत में होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से दूरी बना सकते हैं। इस शिखर सम्मेलन को अभी सिर्फ एक ही हफ्ता बचा है, लेकिन राष्ट्रपति जिनपिंग की तरफ से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं की गई …

Read More »

चीन और रूस से निपटने के लिए अमेरिका के भारत के साथ संबंध ‘‘महत्वपूर्ण”: रो खन्ना

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने कहा कि अपने रणनीतिक विरोधियों चीन और रूस से निपटने के लिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध ‘‘महत्वपूर्ण” हैं। खन्ना ने भारत से लौटने के बाद मंगलवार को एक रेडियो वार्ता के प्रस्तोता ह्यूज हेविट से यह बात कही। उन्होंने भारत यात्रा में कांग्रेस के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा, …

Read More »

रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से मांगे हथियार, व्हाइट हाउस ने किया दावा, जानें क्या कहा?

व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि उसके पास ताजा खुफिया जानकारी है जिससे पता चलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पत्रों की अदला-बदली की है क्योंकि रूस, यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया से युद्ध सामग्री की मांग कर रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी द्वारा दी …

Read More »

उत्तर कोरिया ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जापान की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, टेंशन में दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरियाई राजधानी क्षेत्र से बुधवार देर शाम को मिसाइल दागी गई। यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब उत्तर कोरिया के खिलाफ ताकत …

Read More »

इस्लामिक बैंकिंग क्या होती है जिसे शुरू करेगा रूस, यह पुतिन का इस्लाम के प्रति प्रेम या फिर मजबूरी?

रूस 1 सितंबर को दो साल के पायलट प्रोग्राम के हिस्से के रूप में पहली बार इस्तामिल बैंकिंग शुरू कर रहा है। रूस में मुस्लिम आबादी 2.5 करोड़ के आसपास है। इस्लामी वित्तीय संस्थान पहले से ही रूस में मौजूद हैं, लेकिन यह पहली बार है कि देश के कानून ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च का समर्थन किया है। …

Read More »

पाकिस्तान में एक किलो चीनी की कीमत 185 रुपये के पार, महंगाई ने गरीब अवाम के मुंह से छीनी मिठाई

पाकिस्तानी अवाम के ऊपर अब चीनी का महंगाई बम फूट पड़ा है। पाकिस्तान में चीनी की कीमतें बढ़कर 185 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। हालात इतने संगीन है कि पाकिस्तान में गरीब अवाम की थाली से मिठाइयां गायब होने लगी हैं। इस बीच पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने संबंधित एजेंसियों से चीनी की जमाखोरी और तस्करी …

Read More »

फ्लोरिडा में इडालिया की वजह से 1000 से ज्‍यादा फ्लाइट्स हुईं कैंसिल, तूफान हुआ और खतरनाक

तूफान ‘इडालिया’ बुधवार को खतरनाक श्रेणी 3 के तूफान के रूप में फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर पहुंचा। कुछ स्थानों पर तूफान से समुद्र में लहरें 15 फुट तक ऊंची उठी। इडालिया की वजह से क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और जन-जीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वहीं इस तूफान …

Read More »

‘न्यूजीलैंड में 16 साल के बच्चों को मिलेगा वोट का अधिकार’, सरकार ने संसद में पेश किया बिल

न्यूजीलैंड की सरकार ने स्थानीय चुनावों में 16 और 17 साल के बच्चों को वोट का अधिकार देने के लिए संसद में एक बिल पेश किया है। यह बिल न्यूजीलैंड की सर्वोच्च अदालत के ऐतिहासिक फैसले के नौ महीने बाद आया है। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड में वोट देने की उम्र 18 साल है। सरकार को इस बिल पर जबरदस्त …

Read More »