नेपाली सु्प्रीम कोर्ट ने बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की रिहाई के आदेश दिए हैं। शोभराज पिछले 19 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद है। शोभराज के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश सपना मल्ला प्रधान और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने रिहाई का आदेश दिया। शोभराज वर्तमान में नेपाल के सेंट्रल जेल …
Read More »News
ईरान ने चीन की तरह भारत को दिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का ऑफर, क्या मान जाएगी मोदी सरकार?
ईरान ने भारत को चीन के साथ हुए रणनीतिक समझौते के तर्ज पर डील का ऑफर दिया है। इसमें भारत को पेट्रोलियम के दाम में रियायत और मध्य एशिया तक पहुंच के लिए सुरक्षित गलियारा जैसे ऑफर शामिल हैं। हालांकि, भारत की तरफ से ईरान के इस ऑफर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ईरान ने चीन के …
Read More »रूसी सैनिकों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने का ऐलान, पुतिन की हुंकार- हम ही जीतेंगे यूक्रेन युद्ध
यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री ने कहा है कि देश के सैन्यकर्मियों की संख्या 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख की जाएगी। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार को कहा कि इसमें 6,95,000 स्वयंसेवी अनुबंधित सैनिक शामिल होने चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सेना यह संख्या कब तक बढ़ाने की योजना बना रही …
Read More »जिन लोगों ने तालिबान को सेलिब्रेट किया आज वो मुल्क के मुजरिम हैं, पाकिस्तानी संसद में गरजा ये पख्तून
पाकिस्तान और तालिबान के संबंध तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। अफगानिस्तान पर हुकूमत करने वाले तालिबान ने पाकिस्तान को हद में रहने की चेतावनी दी है। इस बीच पाकिस्तान ने भी तालिबान के साथ संबंध तोड़ने की धमकी दी है। दोनों ही देशों के सैनिकों के बीच पिछले एक साल में कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। …
Read More »जापान के आक्रामक रुख पर भड़का उत्तर कोरिया, “सख्त और निर्णायक सैन्य कार्रवाई” की दी धमकी
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के खिलाफ “सख्त और निर्णायक सैन्य कार्रवाई” करने की धमकी दी। साथ ही उसने जापान को एक आक्रामक सैन्य शक्ति में बदलने के प्रयास के रूप में टोक्यो के राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति अपनाने की भी आलोचना की। उत्तर कोरिया का यह बयान जापान द्वारा सुरक्षा रणनीति की घोषणा के चार दिन बाद आया है। …
Read More »भूकंप के तेज झटके से थर्राया कैलिफोर्निया, 6.4 रही तीव्रता…हजारों घरों की बत्ती गुल
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूंकप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप विज्ञानियों के मुताबिक सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप इतना तेज था कि शहर में एक पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे दो लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हजारों …
Read More »पोल ने किया पोपट, हारने के बाद खिसियाए मस्क छोड़ेंगे ट्विटर, कर रहे हैं ‘मूर्ख’ का इंतजार
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर उद्योगपति एलन मस्क ( Elon Musk) ने इसी साल ट्विटर की कमान संभाली, लेकिन अब उन्होंने ट्विटर के सीईओ पद को छोड़ने का ऐलान किया है। 21 दिसंबर को सुबह-सुबह मस्क ने ट्वीट कर ट्विटर के सीईओ पद को छोड़ने की बात लिखी, हालांकि हमेशा की तरह मस्क ने इसमें भी एक ट्विस्ट रखा …
Read More »नहीं बदला तालिबान, दिखाया असली रंग, यूनिवर्सिटी में महिलाओं की पढ़ाई पर लगाया बैन
अफगानिस्तान में तालिबान जब सत्ता में आया था तो उसने खुद को बदलने का वादा किया था। लेकिन अब तालिबान ने खुल कर अपना असली रंग दिखा दिया है। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी में महिलाओं की शिक्षा पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने कहा कि अगली सूचना तक महिला छात्रों को देश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश …
Read More »चीन में फिर कोरोना की तबाही, लगा लाशों का अंबार… भारत सतर्क!
जब पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से बाहर आ रही है तब चीन में संक्रमण की नई लहर ने दस्तक दी है। सोशल मीडिया पर फैल रहे वीडियो दिखा रहे हैं कि चीन के अस्पताल मरीजों और लाशों से भरे हुए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन महीनों में करीब 80 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते …
Read More »दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों के साथ उड़े अमेरिकी बॉम्बर, किम जोंग उन की बहन की धमकी बेअसर
अमेरिका ने मंगलवार को दक्षिण कोरियाई युद्धक विमानों के साथ संयुक्त अभ्यास के लिए कोरियाई प्रायद्वीप के पास परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बमवर्षक और उन्नत स्टील्थ जेट उड़ाए। इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन ने अपने देश की सेना के बारे में संदेह का मजाक उड़ाया और एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की धमकी …
Read More »