Sunday , December 21 2025 8:32 AM
Home / News / चीन और रूस बनाएंगे सुपर सैनिक, जीन इंजीनियरिंग से हो जाएंगे अमर? जिनपिंग- पुतिन के सीक्रेट प्लान से पश्चिमी देश परेशान

चीन और रूस बनाएंगे सुपर सैनिक, जीन इंजीनियरिंग से हो जाएंगे अमर? जिनपिंग- पुतिन के सीक्रेट प्लान से पश्चिमी देश परेशान


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2017 में ही चेतावनी दी थी कि जीन एडिटिंग से परमाणु हथियार से भी ज्यादा खतरनाक सैनिकों का निर्माण किया जा सकता है। इसके आठ साल के बाद और करोड़ों डॉलर खर्च करने के बाद चीन, रूसी राष्ट्रपति के सपने को हकीकत करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।
बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड के बाद शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन को जीन एडिटिंग के बारे में बात करते हुए सुना गया। इस बातचीत के दौरान शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन के साथ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन भी मौजूद थे, जो जीवन को लंबा करने बायो-इंजीनियरिंग पर बात कर रहे थे। यानि ये तीनों नेता सुपर इंसान बनाने पर चर्चा कर रहे थे। इसको लेकर पश्चिमी देशों के एक्सपर्ट्स ने खतरनाक चेतावनी दी है और उनका कहना है कि बायो इंजीनियरिंग के जरिए ऐसे सुपर सैनिक तैयार किए जा सकते हैं, जिन्हें दर्द का अनुभव नहीं होगा, वो खतरनाक, क्रूर और जानवर की तरह हो सकते हैं।
सैन्य परेड के बाद तीनों तानाशाह इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि कैसे जैव टेक्नोलॉजी के जरिए इंसान 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने अनुमान लगाया कि अंग प्रत्यारोपण के बाद इंसान ‘अमरत्व’ भी हासिल कर सकता है। हालांकि उनकी बातचीत को लोग ज्यादा गंभीरता से फिलहाल ना लें, लेकिन हकीकत ये है कि आगे जाकर सुपर सोल्जर बनाने के रास्ते पर ये तानाशाह चल सकते हैं।