
दिग्गज टेक कंपनी Anthropic और चीनी टेक कंपनियों के बीच विवाद शुरू हो गया है। Anthropic ने चीनी कंपनियों पर आरोप लगाया है कि चीनी कंपनियों ने उनके AI मॉडल से लाखों जवाब चुराकर अपने मॉडल को बेहतर बना लिया है। इस पर एलन मस्क ने Anthropic को ही आड़े हाथों लिया है। एलन मस्क ने Anthropic की बात को पाखंड बताते हुए, उन्हीं पर चोरी का आरोप जड़ दिया। ऐसे में बहस छिड़ गई है कि चीनी कंपनियों पर चोरी का आरोप लगाने वाली Anthropic, खुद कितनी पाक-साफ है?
Anthropic ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में दावा किया है कि DeepSeek, Moonshot और MiniMax ने उनके AI मॉडल Claude के साथ हजारों फर्जी बॉट्स की मदद से बातचीत की और उनके जवाब चुरा लिए। कंपनी का दावा है कि चीनी कंपनियों ने 24,000 फर्जी अकाउंट बनाए और 1.6 करोड़ से ज्यादा बार Claude AI से सवाल पूछे।
Anthropic ने इस तरीके को डिस्टिलेशन तकनीक बताया है। इसमें एक ताकतवर AI का इस्तेमाल करके छोटे या कम सक्षम एआई को ट्रेनिंग दी जाती है। Anthropic ने इसे औद्योगिक हमला करार दिया है, जिसमें विदेशी कंपनियां अमेरिकी एआई की सुरक्षा सिस्टम को फेल कर उसे अपनी सेना या जासूसी सिस्टम में इस्तेमाल कर सकती हैं।
एलन मस्क ने Anthropic को बताया डेटा चोर – रिपोर्ट्स के अनुसार, (REF.) Anthropic के आरोपों पर मस्क ने खुद Anthropic को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा कि Anthropic खुद डेटा चोरा है और इस वजह से उसे अरबों डॉलर का हर्जाना भी भरना पड़ा है। इसके लिए मस्क ने X के कम्युनिटी नोट्स का हवाला दिया और बताया कि Anthropic ने Claude AI बनाने के लिए चोरी किए गए डेटा का इस्तेमाल किया और 1.5 बिलियन डॉलर का मुकदमा सेटल किया।
मस्क ने अपने पोस्ट में साफ कहा है कि जब एक कंपनी खुद दूसरों का डेटा चोरी करती है, तो उसे किसी औऱ पर उंगली उठाने का हक नहीं रह जाता।
इंटरनेट बना जंग का मैदान – Anthropic के चोरी वाले आरोपों पर कई एक्सपर्ट्स ने उसकी आलोचना की है। Anthropic की आलोचना करने वालों का कहना है कि Anthropic ने खुद अपना मॉडल पूरे इंटरनेट के डेटा से उठाकर ट्रेन किया है। ऐसे में जब कोई उनके मॉडल से सीख रहा है, तो उसे अटैक नहीं कहा जाना चाहिए।
इसे लेकर IO.Net के सह-संस्थापक टोरी ग्रीन जैसे जानकारों ने इसे पाखंड तक करार दिया है। उनका कहना है जो कंपनी ओपन रिसर्च की बातें करती हैं, वे दूसरों द्वारा उनके डेटा एक्सेस करने पर रो क्यों रही है?
Home / Business & Tech / ‘चीन ने हमारा डेटा चुराकर होशियार बनाए अपने मॉडल’, एंथ्रोपिक के बड़े आरोप पर मस्क ने ली चुटकी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website