
ताइपे: ताइपे ने मंगलवार को एक वार्षिक रक्षा समीक्षा रिपोर्ट में चेतावनी दी कि चीन के निरंतर बढ़ते सैन्य अभ्यास ताइवान की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और आवश्यकता पडऩे पर बलपूर्वक उसका फिर से अपने देश में विलय कर सकता है। वर्ष 1949 में हुए एक गृहयुद्ध के बाद दोनों देश अलग हो गए थे। यद्यपि ताइवान स्वशासित लोकतंत्र है परंतु इसने कभी भी औपचारिक रूप से खुद को स्वतंत्र घोषित नहीं किया है।
पिछले साल ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के पद संभालने के बाद से पेइचिंग ने द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं क्योंकि उन्होंने (राष्ट्रपति ने) दोनों क्षेत्रों को ‘वन चाइना’ का हिस्सा मानने से इंकार कर दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website