
दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल ने भी आखिरकार अपने सिंगर बनने का सपना पूरा कर लिया है। मस्तमौला व्यवहार के लिए जाने जाते क्रिस गेल ने अब इंस्टाग्राम अकाऊंट पर अपने गाए एक गाने वीडियो अपलोड की है। गेल उक्त वीडियो में अपने स्टार ऑलराउंडर साथी ड्वेन ब्रावो की तरह गाते हुए नजर आ रहे हैं।
गेल का यह सॉन्ग पार्टीज के माहौल अनुसार फिट बैठता है। गीत में कई हॉट सीन भी हैं। इसे अब तक एक लाख के करीब लोग देख चुके हैं। उम्मीद है कि गेल जब यूट्यूब पर पूरा गाना लॉन्च करेंगे तो इसको मिलियन में व्यूज मिलेंगे। गेल के साथ इस गाने में मुख्य भूमिका सिंगर स्टाइलो की भी है। उक्त गाना गेल के बंगले पर शूट हुआ है।
वीडियो सॉन्ग में गेल के बंगले की खूबसूरती को दिखाया गया है। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है। उक्त बंगले में स्विमिंग पूल, थिएटर, डांस फ्लोर और बिलियड्र्स रूम भी बना हुआ है। बता दें कि गेल क्रिकेट जगत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। दुनिया भर की तमाम क्रिकेट लीग में वह खेल चुके हैं। एक अनुमान मुताबिक उनकी नेटवर्थ 230 करोड़ रुपए है। वह साल भर में 38 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website