
लॉस एंजेलिस। कोल्डप्ले बैंड के गायक क्रिस मार्टिन और ‘फिफ्टी शेड्स’ की अभिनेत्री डकोटा जॉनसन कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के अनुसार, पिछले महीने यहां डेट पर जाने के बाद 40 वर्षीय मार्टिन अभी इजरायल में 28 वर्षीय जॉनसन के साथ छुट्टियां मना रहे है। वह संगीत पर भी डकोटा की सलाह ले रहे हैं।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘डकोटा और क्रिस निश्चित रूप से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। क्रिस अपने गीतों को डकोटा भेजते हैं ताकि वह उनकी सलाह मिल पाए। यह प्रेम प्रसंग से ज्यादा है।’’
इजरायल में जाने से पहले दोनों को यहां नवंबर में सुशी पार्क में देखा गया था।
मार्टिन इससे पहले गायिका दुआ लिपा (21), अभिनेत्री ऐनाबेले वालिस और जेनिफर लॉरेंस को भी डेट कर चुके हैं।
जॉनसन का नाम 2013 में अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच से जोड़ा गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website