
लॉस एंजिलिस: अभिनेता क्रिस प्रैट और अभिनेत्री एना फेरिस ने शादी के आठ साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संयुक्त रूप से अपलोड किए गए एक बयान में उन्होंने कहा कि वह दोनों कानूनी तरीके से अलग हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान किए जाने की भी अपील की ।
प्रैट (38) ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में लिखा च्च् एना और मैं दुख के साथ घोषणा कर रहे हैं कि हम कानूनी तरीके से अलग हो रहे हैं। हम दोनों ने लंबे समय तक बहुत कोशिश की और हम वाकई निराश हैं। हमारे बेटे के दो अभिभावक हैं जो उसे बेहद प्यार करते हैं और उसके भले के लिए हम आगे बढ़ते हुए इस स्थिति को यथासंभव निजी रखना चाहते हैं। च्च्हमारे दिल में अभी भी एक-दूसरे के लिए प्यार है, हम साथ बिताए हुए समय को संजोकर रखेंगे और एक-दूसरे के लिए गहरे सम्मान को बरकरार रखेंगे।’’ फेरिस (40) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस पर यही संदेश साझा किया। यह जोड़ी वर्ष 2007 में ‘टेक मी होम टूनाइट’ के सेट पर मिली थी ।
9 जुलाई 2009 को इंडोनिशया के बाली में दोनों ने विवाह किया था। अगस्त 2012 में उनके पुत्र जैक का जन्म हुआ जो अभी चार साल का है । वह समय से नौ हफ्ते पूर्व पैदा हुआ था और इसे एक माह तक एनआईसीयू में रखा गया था। फेरिस ने हाल ही में पीपल मैगजीन को बताया था कि वह और प्रैट एक च्च्साधारण’’ जोड़ा हैं। उन्होंने कहा था कि प्रैट को च्च्गैराज में काम करना अच्छा लगता है और मुझे कपड़े धोना और रिएल्टी कार्यक्रम देखना बहुत पसंद है, बिलकुल सामान्य लोगों की तरह।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website