
मुंबईः अमेरिका के लोकप्रिय रॉक बैंड ‘लिकिंन पार्क’ के लीड सिंगर चेस्टर बेनिंगटन ने अपने लॉस एंजिलिस में स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनकी मौत खबर से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस काफी सदमे में हैं। चेस्टर ने ‘समवेयर आय बिलॉन्ग’ और ‘नम’ जैसे सुपरहिट गानें दिए हैं। उन्होंने अपने गानों का जादू पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों पर चलाया है।
खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि चेस्टर का पूरा परिवार शहर से बाहर था और वह किसी सरकर्मी के साथ लॉस एंजेलिस के पास स्थित अपने घर में ही थे। उन्होंने अपने इसी घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी खुदकुशी की जानकारी ‘लिंकिन पार्क’ के गाने लिखने वाले और गिटारिस्ट माइक शिनोडा ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, “अचंभित और दुखी हूं। लेकिन यह सच है। आधिकारिक बयान जैसे ही हमें मिलेगा, जारी कर दिया जाएगा।” बता दें कि चेस्टर अभी सिर्फ 41 साल के थे।
लॉस एंजेलिस कंट्री कॉर्नर के प्रवक्ता ब्रैन इलियास ने बताया कि, ‘अधिकारी चेस्टर के सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट कहना मुश्किल है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website