Thursday , February 19 2026 9:12 AM
Home / Entertainment / Bollywood / कोल्‍ड कॉफी या फिल्‍टर कॉफी? देखें सवाल में उलझीं दीपिका पादुकोण ने क्‍या दिया जवाब

कोल्‍ड कॉफी या फिल्‍टर कॉफी? देखें सवाल में उलझीं दीपिका पादुकोण ने क्‍या दिया जवाब


बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की इंस्‍टाग्राम पर जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। वह इस प्‍लैटफॉर्म पर अक्‍सर मजेदार फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने ‘This or That’ का मजेदार सेगमेंट शेयर किया।
हालांकि, इसमें दीपिका खुद ही दुविधा में फंस गईं जब फिल्‍टर कॉफी और कोल्‍ड कॉफी में से किसी एक को चुनने की बारी आई। आखिरकार उन्‍होंने फिल्‍टर कॉफी को चुना। उन्‍होंने वीडियो रील के साथ एक नोट भी लिखा, ‘कोल्‍ड कॉफी या फिल्‍टर कॉफी ने सोच में डाल दिया।’
दीपिका ने दिए कई चीजों के जवाब : इस 30 सेकंड के वीडियो में दीपिका से कई चीजें पूछी जाती हैं और उनमें से पिक करने के लिए कहा जाता है। यह पूछे जाने पर कि वह मॉर्निंग पर्सन हैं या लेट नाइट पर्सन, इस पर ऐक्‍ट्रेसेस बताती हैं कि अगर कोई पार्टी नहीं है तो वह मॉर्निंग पर्सन ही हैं। मूवी नाइट्स या लॉन्‍ग वॉक्‍स में से चुनने की बारी आई तो दीपिका ने मूवी नाइट्स को चुना और कहा कि यह उनके मूड पर निर्भर करता है।
इन फिल्‍मों में दिखेंगी दीपिका : वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका अब ’83’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आएंगी। इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन कबीर खान ने किया है। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की एक फिल्‍म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्‍या पांडे के साथ दिखेंगी। यही नहीं, वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्‍म ‘पठान’ में भी अहम रोल में होंगी।