
लंदन: अमेरिकन कॉमेडियन एंड एक्टर Ralphie May का निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। सूत्रों के मुताबिक 45 साल के राल्फी का शुक्रवार को निधन हुआ। राल्फी के क्लोज फ्रैंड्स और अन्य करीबियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्वीट्स कर श्रद्धांजलि दी।
जब राल्फी 16 के थे तब एक कार एक्सीडेंट में उनकी 42 हड्डियां टूट गई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने धीरे-धीरे रिकवर किया। राल्फी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर उनके एक क्लोज फ्रेंड ने ट्वीट कर लिखा, “बड़े दुख के साथ ये अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि हमारे दोस्त राल्फी मे की अचानक डेथ हो गई है।”
उन्होंने लिखा, “राल्फी निमोनिया से जूझ रहे थे और उन्होंने अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए पिछले महीने से अपने कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। शुक्रवार को लास वेगास में उनके एक प्राइवेट हाउस में डेड बॉडी मिली। जांच करने के बाद पता चला कि उनकी डेथ हार्ट अटैक से हुई है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website