
दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य थोक बाजार रजीस इंटरनैशनल अब अस्थायी मुर्दाघर में बदला जा रहा है। इसके एक हिस्से को रेफ्रिजरेट किया जा रहा है जहां 1,000 ताबूत रखे जाएंगे।
कोरोना वायरस के दुनिया पर बरस रहे कहर का गवाह पैरिस का एक बाजार बनने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े खाद्य थोक बाजार के हिस्से को मुर्दाघर में तब्दील किया जाएगा। खास बात यह है मजबूरी ऐसी है कि बाजार में मछली, मीट और सब्जियां बिकती रहेंगी। पैरिस के दक्षिण में स्थित रजीस इंटरनैशनल में 1,000 ताबूतों के लिए रेफ्रिजरेटेड हॉल तैयार किया जा रहा है।
ज्यादा दिन तक रखने से इसमें और कितने सारे विषाणु उत्पन्न हो जाएंगे। किसे क्या पता? रिस्क नहीं लेना चाहिए। जला देना चाहिए मुर्दों को।
मुख्य मार्केट से अलग
डेली मेल अखबार के मुताबिक ऐसा करना बेहद जरूरी हो गया था क्योंकि जैसे-जैसे मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, ज्यादा जगह की जरूरत हो रही है। यहां शुक्रवार से ताबूत आने लगेंगे और सोमवार से परिवार और दोस्त श्रद्धांजलि देने आ सकेंगे। पैरिस के पुलिस चीफ दिडियर ललमॉन्ट ने बताया कि फ्रांस में पैरिस पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है और आने वाले हफ्तों में हालात खराब रहने की ही आशंका है।
भारत में कोरोना के लिए अब तक कुल 66,000 टेस्ट, देखें बाकी देशों में कितने?
उन्होंने साफ किया है कि यह अस्थायी मुर्दागर मुख्य मार्केट से अलग बनाया गया है। यहां लाए गए ताबूतों को मार्केट से कब्रिस्तान या फ्रांस के बाहर ले जाया जाएगा। इस बाजार में 15,000 लोग काम करते हैं और 575 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। यहां खाने का सामान बिकता रहेगा।
कोरोना वायरस से जूझ रहे स्पेन के लिए सोमवार का दिन काफी दुखद रहा है जब एक ही दिन 849 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमित लोगों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है और 24 घंटे में 9,000 से अधिक लोग पॉजिटिव पाए गए।
इटली में मृतकों के सम्मान में झुकाया गया झंडा
स्पेन से पहले इटली में मरने वालों की संख्या 1000 के करीब पहुंच गई थी। हालांकि, इसमें गिरावट आई है। मरने वालों की संख्या 11 हजार से ऊपर है जबकि पॉजिटिव केस एक लाख से अधिक है। 6 करोड़ की जनसंख्या वाला यह देश बुरी तरह से टूट गया है। मंगलवार को पूरी इटली में मृतकों के सम्मान झंडा झुका दिया गया
US: डेढ़ लाख संक्रमित, एक दिन में 500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है और तीन हजार से अधिक लोगों की अब तक जान गई है। वहीं, अकेले सोमवार को यहां 540 लोगों की मौत हो गई जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर सेना सभी अलर्ट पर है और अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
फ्रांसः एक दिन में 400 मौत, 5000 मरीज की हालत गंभीर
इटली और स्पेन के बाद यूरोप में फ्रांस में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। कोविड19 की चपेट में यहां 3,024 लोगों की जानें गई हैं। वहीं, सोमवार को 418 लोगों की मौत हो गई है। देश के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल ने कहा कि देश में अभी भी 5 हजार से अधिक मरीज की हालत गंभीर है।
ईरानः 24 घंटे में करीब 150 मौतें
पश्चिम एशियाई देश ईरान कोरोना प्रभावित देशों की सूची में टॉप 10 में शामिल है। यहां पॉजिटिव केस की संख्या 44 हजार से ऊपर है और 2,898 लोगों की मौत हो गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 117 लोगों की जान गई है।
अब तक 5000 से ज्यादा की मौत
कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 5,387 पहुंच गया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने कहा है कि 15 अप्रैल से आगे भी लॉकडाउन जारी रह सकता है। यहां तक कि देश में अब स्मार्टफोन बारकोड लॉन्च किए जा रहे हैं ताकि लोगों को ट्रैक करना और जुर्माना लगाया जाना आसान हो।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website