Saturday , July 26 2025 5:14 AM
Home / News / भ्रष्टाचार मामला: पूर्व PM को 5 साल की सजा, फैसले के बाद बांग्लादेश में तनाव

भ्रष्टाचार मामला: पूर्व PM को 5 साल की सजा, फैसले के बाद बांग्लादेश में तनाव


ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष की नेता खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के मामले में ढाका की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। खालिदा जिया अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। कोर्ट के फैसले के बाद बांग्लादेश में तनाव का माहौल बना हुआ है। भ्रष्टाचार के इसी मामले में जिया के बेटे तारीक रहमान और चाय अन्य को भी 10 साल की सजा सुनाई है। खालिदा पर ढेड़ करोड़ 61 हजार रुपये के गबन का आरोप था। ये पैसा जिया अनाथालय ट्रस्ट के लिए विदेश से चंदे के रुप में आया था।

खालिदा समर्थक करीब 1000 लोग अरेस्ट
इससे पहले ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने स्पेशल नोटिस जारी कर गुरुवार तडक़े से ही लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक लगा दी। जगह-जगह रैपिड एक्शन बटालियन और आम्र्ड पुलिस फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। कोर्ट के इस फैसले से पहले ही खालिदा समर्थक करीब 1000 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल है।

ये है पूरा मामला
खालिदा जिया ने 30 नवंबर 2014 को खुद पर लगे आरोपों को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था और उन्हें निचली अदालत में भेज दिया था। इसके पहले हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही भी ठहराया था। निचली अदालत ने 19 मार्च 2014 के अपने आदेश में खालिदा को भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराया था। ये आरोप भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने लगाए थे। आयोग का आरोप था कि जिया अनाथलय ट्रस्ट और जिया चैरिटेबल ट्रस्ट सिर्फ कागजों पर हैं और खालिदा के शासनकाल में इनके नाम पर बड़ी रकम की गडबड़ी की गई थी। जिया 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही हैं।