
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर ने मदर्स डे के खास मौके पर अपनी पत्नी के लिए खास मैसेज लिखते हुए उसे इस दिन पर शुभकामनाएं दी है। आईपीएल 2021 अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद सभी अपने-अपने घर लौट गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर लगाए यात्रा प्रतिबंध के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीप गए है जहां से वह अपने देश लौटेंगे।
वार्नर ने मदर्स डे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी और बेटियों की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, शब्द बयां नहीं कर सकते कि यह महिला कितनी अच्छी मां है!! हां मेरी पत्नी कैंडिस वार्नर एक पूर्ण सैनिक है। तुम हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही हो और इसके लिए मैं तुम्हें पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। तुम्हारे पास सोने का दिल है माइ लव। हैप्पी मदर्स डे डार्लिंग और मुझे आशा है कि लड़कियां मेरे साथ सहमत हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
इस पर वार्नर की पत्नी ने भी रिप्लाई करते हुए अपने पति वार्नर का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, शुक्रिया डार्लिंग। लड़कियों ने आज सुबह मेरी देखभाल की है। हमें आपकी याद आती है। गौर हो कि आईपीएल इस बार वार्नर के लिए कुछ खास नहीं रहा। छह में से एक मैच जीतने के कारण उन्हें कप्तानी से हाथ थोना पड़ा और बाद में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी मौका नहीं मिला। जहां तक प्रदर्शन की बात है तो उन्होंने आईपीएल 2021 में 6 मैच खेलते हुए 32.16 की औसत और 110 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 193 रन बाए जिसमें उनका सर्वाधिक 57 रहा।
Home / Sports / डेविड वार्नर ने मदर्स डे पर पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज, कहा- तुम्हारे पास सोने का दिल है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website