Thursday , March 12 2026 3:26 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका-आलिया होंगी करण जौहर की पहली मेहमान

दीपिका-आलिया होंगी करण जौहर की पहली मेहमान


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट फिल्मकार करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 06 की पहली मेहमान होंगी। करण अपना टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 6 अगले महीने लेकर आ रहे हैं। शो के पहले मेहमानों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे।

चर्चा हो रही थी कि इस सीजन की शुरुआत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ हो सकती है लेकिन यह संभव नही हो सका है। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, करण जौहर के शो की पहली मेहमान होगी। करण ने ट्वीट कर लिखा, कॉफी का पहला कप गर्ल पावर के बारे में है। स्वागत है आपका आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सीजन 6 के पहले एपिसोड में।