
मुंबईः न्यू ईयर के खास मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी विदेश में होंगे। दोनों ने पिछली बार की तरह इस बार भी अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान बनाया है।
नए साल को लेकर अब काउंट डाउन स्टार्ट हो गया है और बॉलीवुड स्टार्स ने भी नए साल की पार्टी को लेकर अपनी जोरदार तैयारी कर ली है। एक बाद एक बॉलीवुड स्टार्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर देश से बाहर जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी एक साथ नया साल मनाने वाले हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इस बार ये कपल श्रीलंका का रुख कर रहे हैं। रणवीर सिंह को हाल ही में श्रीलंका एयरपोर्ट पर देखा गया था, वहीं खबर आ रही है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण भी श्रीलंका पहुंचने वाली हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website