
कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश लाॉकडाऊन झेल रहे हैं। वायरस के कहर से बचने के लिए करीब 3 अरब लोग घरों में कैद जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। महासंकट की इस घड़ी में विश्वभर में जहां राशन व अन्य जरूरी सामान की कमी होने लगी है वहीं कंडोम का भी अकाल पड़ने लगा है। लॉकडाऊन में कंडोम की मांग काफी बढ़ गई है लेकिन वैश्विक बाजारों से यह गायब है। इस बीच दुनिया के सबसे बड़े कोंडम निर्माता ने कहा है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया जिससे उसका उत्पादन ठप्प हो गया है।PunjabKesari
दुनिया में हरेक पांचवां कोंडम मलेशिया की कंपनी कारेक्स बीएचडी बनाती है। कारेक्स ने पिछले 10 दिन से मलेशिया में स्थित अपनी तीन फैक्ट्रियों से एक भी कोंडम नहीं बनाया है। डेलीमेल की खबर के मुताबिक मलेशिया सरकार ने लॉकडाउन की वजह से इन फैक्ट्रियों को बंद करने का आदेश दिया है। इससे वैश्विक बाजारों से 10 करोड़ कोंडम कम हो गए हैं। इन कंडोम की सप्लाई दुनियाभर में होती है। कोरोना वायरस के महासंकट के बीच दुनिया में कंडोम की भारी कमी हो गई है। वैश्विक बाजारों से 10 करोड़ कंडोम कम हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह संकट आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व एशिया में मलेशिया कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमण के 2161 मामले सामने आए हैं। यही नहीं कोरोना वायरस से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। मलेशिया में 14 मार्च से लॉकडाउन लगा हुआ है। कोंडम बनाने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश चीन है जहां से कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहां भी फैक्ट्रिया बंद हैं। भारत और थाइलैंड में भी कोंम बनाने वाली फैक्ट्रियां हैं लेकिन यहां भी वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website