
लंदन: मीडिया की खबरों के अनुसार देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ब्रिटेन के प्रिंस हैरी व अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी के मौके पर शाही दुल्हन की सहेली बन सकती हैं। प्रिंस व मेगन 19 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंधेंगे। इनकी शादी विंडसर के सेंट चैपल में होगी।
क्वांटिको स्टार प्रियंका व मेगन एक-दूसरे की अच्छी सहेली हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटो भी शेयर की हैं। ये पहली बार टोरंटो में एक पार्टी के दौरान मिली थीं जिसके बाद इन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website