Sunday , February 22 2026 5:21 AM
Home / Entertainment / मेकअप को लेकर ऐसा है डिजाइनर निकोल रिची का नजरिया

मेकअप को लेकर ऐसा है डिजाइनर निकोल रिची का नजरिया


लॉस एंजेलिस। डिजाइनर निकोल रिची मेकअप की ‘अद्भुत’ ताकत से बेहद प्रभावित हैं और वह मानती हैं कि मेकअप किसी के भी व्यक्तित्व में सुधार और बदलाव लाने का जरिया है।

रिची ने ‘पीपुल डॉट कॉम’ से कहा, ‘‘मेकअप में किसी के भी व्यक्तित्व में बदलाव लाने की अद्भुत क्षमता होती है। महिलाएं मेकअप का इस्तेमाल कर खुद को सशक्त महसूस करती हैं। मुझे नहीं लगता कि मेकअप आपको छिपाता है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को और उभारता है।’’

रिची ने कहा कि वह फैशन से सबसे अधिक सशक्त महसूस करती हैं और वह अपने मूड के अनुरूप अपने कपड़ों का चयन करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे फैशन विकल्प अत्यंत भावनात्मक हैं। मैं ऐसी हूं, जिसे अपने आसपास बहुत सारे रंग पसंद हैं।’’