Wednesday , March 11 2026 11:31 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘ढाई किलो का हाथ के बराबर…’, सलमान खान ने की ‘गदर 2’ की तारीफ, बोले- मार डाला सनी पाजी

‘ढाई किलो का हाथ के बराबर…’, सलमान खान ने की ‘गदर 2’ की तारीफ, बोले- मार डाला सनी पाजी

आखिरकार 11 अगस्त आ गई और सनी देओल उर्फ तारा सिंह की ‘गदर 2’ हाउसफुल हो गई। इस मूवी को देखने के लिए लोगों का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ता देखा गया। चारों तरफ से इस मूवी को तारीफें ही मिल रही हैं। हर कोई इस फिल्म के गुणगान कर रहा है। आम हो या खास, सभी अनिल राय के डायरेक्शन की सराहना कर रहे हैं। अब तो सलमान खान ने भी बाल्टीभर तारीफ कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर काफी कुछ लिखा है।
जैसा कि सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो प्रमोशनल पोस्ट भी करते हैं। अपनी तस्वीर भी शेयर करते हैं। इस बात तो उन्होंने Gadar 2 के लिए अप्रीशिएशन पोस्ट भी शेयर किया है। ‘टाइगर 3’ एक्टर ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, ‘ढाई किलो का हाथ के बराबर 40 करोड़ की ओपनिंग। सनी पाजी आपने तो मार ही डाला। गदर 2 की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।’
22 साल बाद भी बरकरार है सकीना-तारा का प्यार – ‘गदर 2’ साल 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। 22 साल बाद सकीना, तारा सिंह और चरणजीत सिंह की फिर से वापसी हुई है। हालांकि कई किरदार इसमें से गायब हैं, जो कि इस दुनिया में नहीं हैं। मगर कहानी कहने में मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अपने डायलॉग्स और हैंडपंप वाले आइकॉनिक सीन्स से दर्शकों को भर-भरकर नॉस्टैल्जिक फील कराया है।