
पूर्व आलराउंडर टॉम मूडी ने शनिवार को भारत के रोहित शर्मा और साथी आस्ट्रेलियाई डेविड वार्नर को टी20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना। मूडी मशहूर कोच और कमेंटेटर हैं। एक सवाल-जवाब सत्र में मूडी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम और महेंद्र सिंह धोनी को पसंदीदा कप्तान बताया।
दरअसल, जब उनसे टी20 में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो 54 वर्षीय ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं डेविड वार्नर और रोहित शर्मा का नाम लूंगा।’ भारत में क्रिकेट की अपार प्रतिभा मौजूद है लेकिन मूडी को लगता है कि इनमें शुभमन गिल सबसे बेहतर हैं। गिल ने भारत के लिए दो वनडे खेले हैं और टेस्ट टीम में भी जगह बना चुके हैं लेकिन अभी एक मैच खेलना बाकी है। मूडी कई बार आईपीएल टीमों में कोचिंग दे चुके हैं, उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की क्रिकेट की समझ बहुत अच्छी है और उनके लिये पसंदीदा भारतीय क्षेत्ररक्षक रविंद्र जडेजा हैं। पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर के बारे में पूछने पर उन्होंने कप्तान विराट कोहली का नाम लिया।
Home / Sports / धोनी- कोहली नहीं, ये 2 खिलाड़ी है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ T20 सलामी बल्लेबाज: टॉम मूडी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website