Tuesday , December 23 2025 11:27 AM
Home / News / क्या आपने देखा 2020 का आखिरी फुल सुपरमून, यहां देखिए

क्या आपने देखा 2020 का आखिरी फुल सुपरमून, यहां देखिए


नासा ने बताया था कि मंगलवार शाम से शुक्रवार सुबह तक तीन दिन बड़ा चांद दिखेगा और गुरुवार सुबह सुपर फ्लावर मून नजर आएगा। इस नजारे का दीदार लोगों ने अपनी छत और बालकनी से किया
क्या आपने देखा 2020 का आखिरी फुल सुपरमून, यहां देखिए7 मई की शाम को दुनिया के कई हिस्से में साल का आखिरी फुल सुपरमून नजर आया। इस वक्त आसमान ऐसा लग रहा था मानों इसे एक बड़ी बिन्दी लगा दी गई हो।
अमेरिका, जापान, जर्मनी, रूस के साथ कई देशों में अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारत में भी लोगों ने चांद के इस अद्भुत आकार का दीदार किया, जब वहां लोग बुद्ध पूर्णिमा सेलिब्रेट कर रहे हैं।
जापान
इससे पहले फरवरी में सुपरमून को देखा गया था। सुपरमूवन का मतलब चांद, उस वक्त धरती के आसपास अपनी कक्षा में सबसे करीब रहता है। यह सामान्य फुल मून की अपेक्षा काफी बड़ा होता है।
रूस
रूस की राजधानी मास्को में हथौड़ा और दरांत के पीछे दिखा चांद। यह दरअसल वर्कर ऐंड कोलकोझ वुमन प्रतिमा का हिस्सा है। जैसे ही सूर्यास्त हुआ लोग इस आकाशीय घटना को देखने के लिए छत और बालकनी में खड़े हो गए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट के कारण कई देशों में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है।
नासा ने चांद निकलने से पहले यह कहा था
अमेरिका के कंसास शहर में दिखा अद्भुत नजारा, जब पूरा आसमान पर ही छा गया चांद। नासा ने कहा था कि चांद इस बार तीन दिन तक पूरा नजर आएगा, मंगलवार शाम से शुक्रवार सुबह तक यह फुल मून रहेगा।
अमेरिका
ऐसा लग रहा है जैसे स्टैचू ऑफ लिबर्टी ने चांद को अपने हाथ से उठा रखा हो। हालांकि, अप्रैल में निकाल पिंक मून इस साल का सबसे बड़ा चांद था, लेकिन मई का यह सुपरमून बेहद खूबसूरत है।
भारत में बुद्ध पूर्णिमा के साथ संयोग
भारत में सुपर मून का संयोग बुद्ध पूर्णिमा के साथ आया है। राजधानी दिल्ली से ली गई है यह तस्वीर। लॉकडाउन के कारण राजधानी दिल्ली में पलूशन का स्तर काफी कम हो गया है और अब आसमान में चांद के साथ तारे भी साफ नजर आते हैं। वहीं, खगोलीय घटना को देखने के लिए लोग अपने-अपने घर की बालकनी में पहुंच गए।