
जीभ के काले धब्बों को कैसे करें दूर : जीभ पर जमी सफेद परत साफ करने के लिए लोग उसे ब्रश से साफ करते हैं। मगर कई बार जीभ पर काले धब्बे पड़ जाते हैं, जो ब्रश की सफाई से भी नहीं जाते। काले धब्बे साफ न होने पर लोग उसे इग्नोर कर देते हैं लेकिन कोई भी परिवर्तन आपके शरीर में किसी न किसी तरह की सेहत संबंधी दिक्कत का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्यों पड़ते हैं जीभ पर काले धब्बे।
क्यों पड़ते है जीभ पर काले धब्बे?
अगर आपकी जीभ पर काले धब्बे पड़ गए है तो यह शरीर में खून की कमी का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, कई बार डायबिटीज के कारण भी जीभ पर काले धब्बे पड़ने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा मुंह में बैक्टीरिया फैलने की वजह से भी जीभ पर काले रंग के धब्बे पड़ने लगते हैं।
जीभ का कालापन दूर करने के उपाय
अनानास
अनानास में मौजूद ब्रोमलेन एंजाइम जीभ के काले धब्बों को खत्म करने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से जीभ की डेड स्किन सेल्स निकल जाए, जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
अदरक
अदरक की स्लाइस को जीभ के डार्क स्पॉट पर कुछ मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से कुल्ला कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपके जीभ के धब्बे दूर हो जाएंगे।
नीम
नीम बैक्टीरियल इंफेक्शन को खत्म करने के लिए सबसे अच्छा प्राकृतिक इलाज है। कुछ नीम की पत्ती को पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे गुनगुना करके उससे कुल्ला करें। इससे आपके डार्क स्पॉट गायब हो जाएंगे।
एलोवेरा
जीभ से धब्बों को मिटाने के लिए एलोवेरा जेल को स्पॉट वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको कुछ दिनों में ही फर्क दिखने लगेगा।
दालचीनी और लौंग
दालचीनी की दो स्टिक और 4 लौंग को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी गरारें करें। रोजाना ऐसी करने से जीभ पर पड़े दाग-धब्बे धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website