देश में यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ा है लेकिन इसके साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। एक सर्वे के मुताबिक देश में हर 5 में से एक परिवार यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुआ है। उनके साथ कई तरीकों से धोखाधड़ी की गई है।
देश में यूपीआई के जरिए होने वाले लेन-देन लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट फ्रॉड भी तेजी से बढ़े हैं। सरकार और आरबीआई लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। एक सर्वे के मुताबिक देश में हर 5 में से 1 परिवार यानी 20% परिवार यूपीआई फ्रॉड के शिकार हुए हैं। LocalCircles ने तीन साल में इसे लेकर एक सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
सर्वे में 16,312 परिवार शामिल हुए। इनमें से 20 फीसदी ने कहा कि उन्हें यूपीआई फ्रॉड का सामना करना पड़ा है। 78 फीसदी ने कहा कि उनके साथ यूपीआई को लेकर किसी तरह की कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है। ज्यादातर मामलों में यह देखने में आया है कि यूपीआई सेटिंग या पिन को हैक करके फ्रॉड किया गया। इसी तरह यूपीआई पेमेंट लिंक पर क्लिक करने से लोगों को नुकसान हुआ। क्यूआर कोड पर क्लिक करके भी लोगों ने पैसे गंवाए।
क्या आपको फ्रॉड का सामना करना पड़ा
सर्वे में शामिल 16,312
हां- 20%
नहीं- 78%
पता नहीं- 2%
कैसे हुए ठगी का शिकार
सर्वे में शामिल 4,894
UPI सेटिंग/पिन हैक किया- 50%
UPI पेमेंट लिंक पर क्लिक किया- 40%
QR कोड पर क्लिक किया- 20%
OTP/UPI पिन बता दिया- 20%
दूसरे तरीकों से UPI फ्राड हुआ- 50%
कह नहीं सकते- 10%
फ्रॉड होने पर क्या किया?
सर्वे में शामिल 15,862
शिकायत नहीं की- 51%
साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत- 38%
UPI प्लैटफॉर्म पर शिकायत की- 25%
बैंक में शिकायत की- 13%
NPCI को बताया- 13%
RBI से शिकायत की- 13%
Home / Business & Tech / क्या आप भी करते हैं UPI से पेमेंट? हर 5 में से 1 परिवार फ्रॉड का शिकार, सर्वे में सामने आई बात