
अमेरिका का डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन भारत के लिए काफी कड़ा रुख दिखा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाए हैं। वहीं अमेरिका की ओर से भारत के लिए बेहद कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हुआ है कि भारत और अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका के राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक फरीद जकारिया ने इसके लिए डोनाल्डट्रंप की आलोचना की है। उनका कहना है कि भारत से तनातनी उनकी विदेश नीति की बड़ी भूल साबित होगी।
जकारिया कहते हैं कि अमेरिका और भारत से रिश्तों में सुधार की शुरुआत बिल क्लिंटन प्रशासन के दौरान शुरू हुई। बीते 25 वर्षों में लगातार इसमें बेहतरी आती रही और दोनों देश काफी नजदीक आ गए। हालिया महीनों में डोनाल्ड ट्रंप की भारत के लिए शत्रुता ने अमेरिका के पिछले पांच राष्ट्रपतियों के प्रशासनों की नीतियों को उलट देती है। अगर यह नया रवैया जारी रहता है तो यह ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website