Friday , August 1 2025 3:53 PM
Home / Lifestyle / प्रेगनेंट वाइफ पर जान ना लुटाएं, बस उनके लिए कर दें ये 7 काम

प्रेगनेंट वाइफ पर जान ना लुटाएं, बस उनके लिए कर दें ये 7 काम


गर्भावस्था एक ऐसा दौर होता है जिससे लगभग सभी महिलाओं को गुजारना पड़ता है। इस दौरान होने वाले बदलाव कई बार समझ नहीं आते तो कई बार मुश्किल बन जाते हैं। इस समय महिलाओं के मन में बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो वह जानना और समझना चाहती हैं। यह तो रही महिलाओं की बातें, जो अक्सर सभी ने महसूस की हैं लेकिन इस दौरान पुरुषों को भी लगभग मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। जी हां, जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तो आपके हस्बैंड को भी बहुत सारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। उन्हें समझ नहीं आता कि वह किस तरह इस सिचुएशन को संभालें। पुरुषों के भी इस दौरान बहुत से सवाल होते हैं, वह जानना चाहते हैं कि आखिर इस समय वह कैसे आपकी मदद कर सकते हैं।
अगर आपकी पत्‍नी भी प्रेगनेंट है तो आपको भी यह जान लेना चाहिए कि महिलाएं प्रेग्‍नेंसी के दौरान कैसा महसूस करती हैं। ऐसे कई सवालों के जवाब आप यहां जान सकते हैं। आप चाहें तो इन सभी पहलुओं पर अपने लाइफ पार्टनर के साथ बात कर सकते हैं ताकि इस दौरान आपके हस्बैंड भी पूरी तरह चिंता मुक्त रहें और इस पीरियड को इंजॉय कर सकें।
क्रेविंग होना : पुरुषों को यह समझना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को भूख ज्यादा लगती है। साथ ही महिलाओं की खाने की इच्छा भी बढ़ जाती है। हो सकता है कि महिला किसी भी समय किसी भी खाने की डिमांड करे। आप कोशिश करें कि अपनी वाइफ की इस डिमांड को पूरा कर पाएं।
​मजाक ना बनाएं : प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को बहुत अजीब सी चीजें खाने का मन करता है। ऐसी अजीब चीजें सुनकर पुरुषों को थोड़ा आश्चर्य होता है। इसलिए पुरुषों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रेगनेंसी के दौरान अजीब चीजें खाने का मन हो सकता है, इसमें मजाक बनाने वाली कोई बात नहीं है।
​मोटापा : यह समझना होगा कि प्रेगनेंसी एक ऐसा दौर है जहां महिलाओं को बहुत से हार्मोन चेंज होते हैं, महिलाओं का वजन बढ़ना इस समय बिल्कुल नॉर्मल है। यदि आप अपनी पत्नी के बढ़ते हुए भजन पर बात करें तो शायद आपकी पत्नी को बुरा लग सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े हुए वजन पर मजाक ना बनाएं।
मूड स्विंग : प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को मूड स्विंग होते रहते हैं। आपको यह समझना होगा कि इसमें महिलाओं की कोई गलती नहीं होती। यह एक ऐसा दौर है जिससे सभी महिलाएं गुजरती हैं। आपको धैर्य रखना होगा, अपनी पत्नी के इस मूड स्विंग को समझ कर उसका साथ देना होगा।
घर के कामों में मदद : आप इस बात से तो अच्छी तरह से वाकिफ होंगे कि आपकी पत्नी का वजन बढ़ रहा है, उन्हें झुकने में परेशानी हो रही है, शरीर में दर्द है। ऐसे में घर के छोटे-मोटे कामों में आपको उनकी मदद करनी चाहिए। कोशिश करें कि आप इस दौरान अपनी पत्नी को ज्यादा से ज्यादा आराम दें।
नींद का ध्यान रखें :
प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को नींद भी ज्यादा आती है। यदि आपकी पत्नी थकी नजर आती है या किसी भी समय सोना चाहती है, तो उसे आराम करने देना चहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस दौरान महिलाओं के लिए पूरी नींद लेना जरूरी होता है।
अपने आप को उनकी जगह रखें : यह काम हर पुरुष को करना चाहिए। पति को एक बार अपनी पत्नी की जगह आकर देखना चाहिए। उन्हे समझना चाहिए कि 9 महीने का सफर कितना कठिन हो सकता है। बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए आपकी पत्नी कितना संघर्ष कर रही है। अगर आप ये महसूस कर लेते हैं तो शायद आप कभी कोई शिकायत ना करें।