
बांग्लादेश में इस समय टी20 लीग ढाका प्रीमियर लीग चल रही है। लेकिन इस लीग से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बार बांग्लादेश के ही दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। ढाका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान सब्बीर रहमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसका कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उन पर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई कर सकता है। बीसीबी सब्बीर रहमान के मामले की जांच कर रहा है। दरअसल रहमान पर यह आरोप है कि उन्होंने इलियास सनी पर ईंट से हमला किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ढाका प्रीमियर लीग के दौरान मैच में सब्बीर रहमान ने स्पिन गेंदबाज इलियास सनी पर ईंट से हमला किया। इतना ही नहीं यह उन्होंने इलियास को नस्लभेदी टिप्पणियां की और गालियां भी निकाली। हाल ही में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को नस्लभेदी टिप्पणी के लिए निलंबित कर दिया गया है। लेकिन क्रिकेटर फिर भी इससे सबक लेते नहीं दिखाई दे रहें हैं।
मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेश की एक क्रिकेट समिति को एक पत्र लिखाकर सब्बीर रहमान के मामले की सूचना दी गई और यह भी कहा गया कि सब्बीर रहमान सजा दी जाए। हालांकि सब्बीर ने इलियास सनी को मैदान के बाहर ईंट फेंकी है। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणियां की है। जिस वजह से उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह पहली बार नहीं है कि जब सब्बीर रहमान के साथ कोई विवाद जुड़ा हो। इससे पहले भी उनका नाम कई विवादों में आ चुका है। साल 2017 के फर्स्ट क्लास मैच के दौरान उन पर प्रशंसक के साथ हाथापाई करने के कारण उन्हें बैन कर दिया गया था। इसके बाद भी वह नहीं सुधरे और 2018 में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाया गया और उन्हें छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। 2019 के विश्वकप के दौरान वह अपने साथी खिलाड़ी मेहदी हसन के साथ भिड़ गए थे।
Home / Sports / DPL : शाकिब के बाद बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने गेंदबाज को मारी ईंट, नस्लभेदी टिप्पणियां भी की
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website