
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। निकयंका अपने प्यार को जाहिर करने से बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं।
सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक इस कपल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इन दिनों प्रियंका बेहतरीन आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।
इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच लॉस एंजेलिस में प्रियंका और निक स्पॉट हुए।
इस दौरान प्रियंका ELOSHI ब्रांड का Fall 2018 की लॉंग स्कर्ट के साथ शार्ट जैकेट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने थे।
ड्रेस के साथ मिनिमल मेकअप न्यूड लिपस्टिक और खुले बाल उनके लुक को परफैक्ट बना रहे थे। बताया जा रहा है कि देसी गर्ल को इस जैकेट की कीमत 13 हजार 400 रुपए है।
वहीं, प्रियंका के स्कर्ट की कीमत 14 हजार 500 रुपए है। वहीं, निक स्लिम फिट ब्लैक जींस के साथ प्रिंटेड पुलओवर पहना था। जिसके साथ व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हुए थे। वह इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है। इसके अलावा प्रियंका की हाॅलीवुड फिल्म ‘इजिंट इट रोमांटिक’ हाल ही में रिलीज हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website