
कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही दुनिया के लिए अफ्रीका से एक और बुरी खबर आ रही है। डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Ebola Outbreak Congo) में इबोला वायरस (Ebola Virus) तेजी से फैल रहा। पिछले 7 दिनों में कांगो के नॉर्थ किवु प्रॉविंस में चार मरीजों में इबोला के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री यूजीन नाजानू सलिता ने कहा कि प्रदेश में इबोला का पहला मामला 7 फरवरी को सामने आया था। बता दें कि 2013 से 2016 के बीच में अफ्रीकी देशों में 11,300 लोगों की मौत हो चुकी है।
कांगो में इबोला और कोरोना से बिगड़े हालात : कांगों के Equateur प्रांत में वर्ष 2018 में इबोला का प्रकोप फैला था और 54 मामले सामने आए थे। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो अपने पूर्वी इलाके में फैले इबोला वायरस के दूसरे सबसे बड़े प्रकोप से जूझ रहा है। कांगो में दो नई वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद भी अब तक 2260 लोगों की इबोला वायरस से मौत हो गई है।
विद्रोहियों के हमले के कारण वैक्सीनेशन रुका : कांगो कोरोना और इबोला वायरस की दोहरी मार से जूझ रहा है। कांगो में कोरोना वायरस के अबतक 24,240 मामले सामने आए हैं और 693 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। कांगो में इबोला के खात्मे के लिए दो वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन विद्रोहियों के इलाके में हेल्थ वर्कर्स पर हमले और गृह युद्ध की वजह से इस वायरस का खात्मा नहीं हो पा रहा है।
इबोला से परेशान है कॉन्गो : इसकी शुरुआत सेंट्रल अफ्रीका के गांवों से हुई थी, जिसका पता 1976 में चला था। उसके बाद से ये वायरस कई मौकों पर सामने आता रहा। 2014-16 में पश्चिमी अफ्रीका में इसका संक्रमण सबसे अधिक था, जिस दौरान इतने लोगों की मौत हुई थी, जितनी बाकी सारे समय में भी नहीं हुई। ये वायरस भी धीरे-धीरे बाकी देशों तक फैला। CDS के अनुसार इबोला से संक्रमित लोगों में मरने की दर औसतन 50 फीसदी थी। इबोला वायरस छूने से, आंखों से, नाक से, मुंब से फैलता था, लेकिन वह कोविड-19 से कम संक्रामक था।
इबोला के क्या हैं लक्षण
लक्षण : इबोला का वायरस शरीर में प्रवेश करने पर इसके लक्षण दो से 21 दिनों में दिखने लगते हैं। जब तक व्यक्ति में यह वायरस डिवलप नहीं हो जाता तब तक प्रभावित व्यक्ति से यह दूसरे में नहीं फैल सकता। इसके शुरुआती लक्षण होते हैं:
बुखार
थकान
मांसपेशियों में दर्द
सिरदर्द
गले में दर्द व खराश
Home / News / Ebola Pandemic: कोरोना के बीच इबोला की दस्तक से सहमी दुनिया , इस देश में 7 दिन में 4 लोग संक्रमित
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website