
थाईलैंड में एक हथिनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जो बेहद दुर्लभ है। इसकी देखभाल करने वाले इसे चमत्कार बता रहे हैं। हथिनी 36 साल की है, जिसका नाम चामचुरी है। उसके जुड़वा बच्चों के जन्म देने की उम्मीद नहीं थी। पिछले शुक्रवार को उसने एक नर हाथी बच्चे को जन्म दिया था। अयुथया एलिफेंट पैलेस और रॉयल क्राल के कर्मचारियों ने सोचा कि प्रसव पूरा हो गया है। जब वह पहले बच्चे को साफ कर रहे थे तो उन्होंने एक तेज आवाज सुनी। इसे सुनकर उन्हें लगा कि हथिनी ने एक दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। दूसरे जन्म से हथिनी घबरा गई। कर्मचारियों ने उसे मादा हाथी बच्चे पर पैर रखने से रोका, जिसमें एक केयरटेकर घायल हो गया।
सोशल मीडिया पर नाटकीय फुटेज सामने आया है। इसमें महावतों को मादा बच्चे से अलग करते दिख रहे हैं। यह बेहद दुर्लभ है। सेव द एलीफेंट्स संगठन के मुताबिक हाथियों में सिर्फ एक फीसदी मामले ही जुड़वा बच्चों के होते हैं। नर और मादा का एक साथ होना और भी दुर्लभ है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पशुचिकित्सक लार्डथॉन्गटारे मीपन ने कहा, ‘एक बार जब हमने दूसरे बच्चे को मां से खींच लिया तो वह खड़ा हो गया। हम सभी खुश थे क्योंकि यह चमत्कार है।’
Home / News / थाईलैंड में हाथी के जुड़वा बच्चों का जन्म, दूसरे बच्चे को देख हथिनी भी डरी, क्यों कहा जा रहा चमत्कार?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website