
इंगलैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने पहले ही विश्व कप में 20 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, इंगलैंड के लिए किसी एक विश्व कप में इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम था। बॉथम ने 16 विकेट झटके थे। अब जोफ्रा ने एक ही विश्व कप में 20 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ जोफ्रा ने क्रिकेट विश्व कप 2019 की लीडिंग विकेटटेकर लिस्ट में भी लंबी छलांग लगा दी है। देखें रिकॉर्ड-
विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट
20 जोफ्रा आर्चर (2019)
18 मार्क वुड (2019)
16 क्रिस वोक्स (2019)
16 इयान बॉथम (1992)
14 एंड्रयू फ्लिंटॉफ (2007)
विश्व कप के लीडिंग विकेटटेकर
27 मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया
20 जोफ्रा आर्चर, इंगलैंड
20 मुस्तिफिजुर रहमान, बांगलादेश
18 जसप्रीत बुमराह, भारत
18 लॉकी फग्र्युसन, न्यूजीलैंड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website