Wednesday , March 4 2026 8:27 AM
Home / Sports / ENG vs NZ: जेम्स एंडरसन ने बनाया बड़ा रिकाॅर्ड, इस खिलाड़ी की बराबरी की

ENG vs NZ: जेम्स एंडरसन ने बनाया बड़ा रिकाॅर्ड, इस खिलाड़ी की बराबरी की


इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लाॅर्ड्स के मैदान में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में उतरते ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं और इस मामले में उन्हें एलेस्टेयर कुक की बराबरी कर ली है।
एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ 161वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपने देश की तरफ से सबसे ज्याजा टेस्ट खेलने का रिकाॅर्ड बनाया। वहीं कुक ने भी इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले हैं। इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर स्टुअर्ट ब्रॉड हैं जिन्होंने 147 मैच खेले हैं। वहीं चौथे और पांचवें नम्बर पर एलेक स्टीवर्ट और इयान बेल हैं जिन्होंने क्रमशः 133 और 118 टेस्ट खेले हैं।
इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी
जेम्स एंडरसन – 161*
एलेस्टेयर कुक – 161
स्टुअर्ट ब्रॉड – 147*
एलेक स्टीवर्ट – 133
इयान बेल – 118
एंडरसन ने अब तक टेस्ट मैच में 614 विकेट लिए हैं जिसमें उनका बेस्ट 7/42 रहा है। बतौर तेज गेंदबाज वे दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। गौर हो कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकाॅर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। मास्टर ब्लास्टर ने भारत की तरफ से 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ का नम्बर आता है। इन दोनों ने 168 टेस्ट खेले हैं।