Tuesday , February 10 2026 10:30 AM
Home / Sports / ENG vs WI: तीसरा टेस्ट- ओली पोप और जोस बटलर जमे, पूरी की नाबाद शतकीय साझेदारी

ENG vs WI: तीसरा टेस्ट- ओली पोप और जोस बटलर जमे, पूरी की नाबाद शतकीय साझेदारी


मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप और विकेटकीपर जोस बटलर के बीच अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में शुक्रवार को यहां शुरुआती झटकों से उबरकर 4 विकेट पर 258 रन बनाए।
ओपनर रोरी बर्न्स के 57 रन के बावजूद इंग्लैंड टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय चार विकेट पर 122 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन इसके बाद पोप (नाबाद 91) और बटलर (नाबाद 56) ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली।

खराब रोशनी के कारण जल्दी रुका खेल
खराब रोशनी के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया, तब तक इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 136 रन जोड़ लिए थे। इन दोनों ने तीसरे सत्र में वेस्टइंडीज को एक भी सफलता नहीं मिलने दी जिससे पहले दो सत्र में 2-2 विकेट लेकर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया था। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डोम सिबली (0) और कप्तान जो रूट (17) के विकेट पहले सत्र में जबकि धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (20) और बर्न्स के विकेट दूसरे सेशन में गंवाए।
मैनचेस्टर टेस्ट: पोप और बटलर ने इंग्लैंड को संभाला
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को पहले दिन 4 विकेट खोकर 258 रन बनाए। स्टंप्स के समय ओली पोप 91 और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 56 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया और इंग्लैंड ने 85.4 ओवर ही खेले।
पोप की शानदार पारी, शतक के करीब
ओली पोप (91*) ने जोस बटलर के साथ मिलकर इंग्लैंड को संभाला। पोप ने 142 गेंदों की अपनी नाबाद में पारी में 11 चौके लगाए हैं। दोनों अब तक पांचवें विकेट के लिए 136 रन जोड़ चुके हैं। पोप ने चौके के साथ अपने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी पूरी की। विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के पारी के 63वें ओवर की दूसरी गेंद को उन्होंने बाउंड्री के पार भेजा और 77 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
बटलर ने जड़ी 16वीं टेस्ट फिफ्टी
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पहले दिन 120 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने पारी के 82वें ओवर की पांचवीं गेंद (जेसन होल्डर के ओवर) पर दौड़कर 2 रन पूरे किए और इसी के साथ उनके टेस्ट करियर की 16वीं फिफ्टी भी पूरी हुई।
होल्डर ने जीता टॉस, फिर चुनी फील्डिंग
मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। इससे पिछले टेस्ट मैच में भी होल्डर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था जो इसी मैदान पर खेला गया था। इंग्लैंड इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा। उसने जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स को प्लेइंग-XI में रखा।
पहले ही ओवर में डोम सिबली लौटे पविलियन
इंग्लैंड को पहला झटका पारी के पहले ही ओवर में लगा और रोच ने ओपनर डोम सिबली को अंतिम गेंद पर LBW आउट कर दिया। वह खाता खोले बिना ही पविलियन लौट गए।
बेन स्टोक्स 20 रन बनाकर रोच की गेंद पर बोल्ड
पेसर केमार रोच ने इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 20 के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। स्टोक्स ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाए। पिछले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे स्टोक्स टीम के 92 के स्कोर पर तीसरे विकेट के तौर पर आउट हुए।
खास नहीं कर सके जो रूट, रन आउट हुए
इंग्लैंड का दूसरा विकेट कप्तान जो रूट (17) के तौर पर गिरा और उन्हें रोस्टन चेज ने रन आउट किया। रूट ने 59 गेंदों का सामना किया। इंग्लैंड का दूसरा विकेट 47 के टीम स्कोर पर गिरा।
बर्न्स की फिफ्टी, चेज ने सीरीज में तीसरी बार बनाया शिकार
इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स (57) को विंडीज स्पिनर रोस्टन चेज ने बनाया मैच का अपना पहला शिकार। बर्न्स ने 147 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। यह सीरीज में तीसरी बार है कि बर्न्स का विकेट चेज ने झटका।
केमार रोच ने झटके 2 विकेट
पहले दिन पेसर केमार रोच ने 18.4 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट झटके। उन्होंने डोम सिबली और बेन स्टोक्स को शिकार बनाया। वहीं, रोस्टन चेज ने रोरी बर्न्स को कोर्नवॉल के हाथों कैच कराया जबकि जो रूट को रन आउट भी किया।
पेप और बटलर ने संभाला
ओली पोप और जोस बटलर ने तीसरे सत्र में प्रभावशाली बल्लेबाजी की। पोप ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और जेसन होल्डर पर अपने छठे चौके से अर्धशतक पूरा किया। पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे बटलर ने रहकीम कोर्नवॉल के एक ओवर में दो छक्के जड़कर अपना आत्मविश्वास जगाया।
सितंबर 2019 के बाद पहली फिफ्टी
बटलर ने इसके बाद पिछले साल सितंबर के बाद अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया जो टेस्ट मैचों में उनका 16वां पचासा है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पहले दिन 120 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए।
रोच ने झटके 2 विकेट
वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने दो और रोस्टन चेज ने एक विकेट लिया है। वहीं, जो रूट को भी चेज ने ही रन आउट किया।
नहीं चल पाया स्टोक्स का जादू
दूसरे टेस्ट मैच में 176 और नाबाद 78 रन की पारी खेलने वाले स्टोक्स का जादू नहीं चल सका और वह सस्ते में पविलियन लौट गए। स्टोक्स का मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में गेंदबाजी करना मुश्किल है। इसलिए इंग्लैंड चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरा। उसने एक बल्लेबाज कम रखा और ऐसे में स्टोक्स को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। स्टोक्स ने दो चौके लगाकर अपनी फॉर्म दिखाई लेकिन रोच ने बेहतरीन इनस्विंगर पर उनका विकेट उखाड़कर इंग्लैंड में खेमे में चिंता बढ़ा दी।
रहकीम ने एक हाथ से लपका बर्न्स का कैच
सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने इसके बाद भी एक छोर संभाले रखा और टेस्ट क्रिकेट में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। ऐसे में रहकीम कोर्नवॉल ने चेज की गेंद पर स्लिप में उनका एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। बर्न्स ने 147 गेंदें खेली और चार चौके लगाए। इंग्लैंड ने पहले दो सत्र में धीमी बल्लेबाजी की। उसने पहले सत्र में 66 और दूसरे सत्र में 65 रन बनाए।
पारी की छठी गेंद पर आउट हुए सिबली
बादल छाए होने के कारण वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। केमार रोच ने पारी के पहले ओवर की छठी गेंद पर ही सिबली को पगबाधा आउट कर दिया। दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले सिबली इस बार खाता भी नहीं खोल पाए।
रन आउट हुए रूट
कप्तान जो रूट ने परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी की और 59 गेंदों पर 17 रन बनाए। जब लग रहा था कि उन्होंने बड़ी पारी खेलने के लिए क्रीज पर अच्छी तरह से पांव जमा लिए हैं, तब बर्न्स ने स्पिनर कोर्नवॉल की गेंद थर्ड मैन पर खेली। चेज ने विकेटकीपर के छोर पर सीधे थ्रो से गिल्लियां गिरा दीं और रूट रन आउट हो गए।
गैब्रियल की मांसपेशियों में खिंचाव, फिर लौटे
वेस्टइंडीज ने तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल को एकादश में रखा। अपने चौथे ओवर के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिससे उन्हें मैदान छोड़ना था। कप्तान होल्डर के लिए यह राहत की बात रही कि वह लंच से पहले मैदान पर लौट आए और उन्होंने गेंदबाजी भी की।
प्लेइंग-XI में किए बदलाव
तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। वेस्टइंडीज 1988 के बाद पहली बार इंग्लैंड में सीरीज जीतने की कोशिश में है। इंग्लैंड ने सैम करन और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैक क्राउली की जगह तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन को टीम में रखा है। वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करके अल्जारी जोसेफ की जगह कोर्नवॉल को अंतिम एकादश में मौका दिया।