
जॉन सीना से अलगाव के बाद अपने पुराने डांस पार्टनर के साथ शादी कर चुकी डब्लयूडब्लयूई की पूर्व महिला रैसलर निकी बेला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आर्टेम के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही निकी ने एक भव्य आयोजन के दौरान अपने फैंस को बताया कि वह लड़का या लड़की किसको जन्म देगी। सेलिब्रेशन को जेंडर रिविल पार्टी का नाम दिया गया था। इसे बैला सिस्टर्स के रियालिटी शो टोटाल बैलास में जगह दी गई थी।
36 साल की निकी ने इस पार्टी को मेक्सिकन थीम पर आयोजित किया था। इस दौरान लाल गाऊन पहने खड़ी निकी ने बालों को बेहद सुंदर सजाया हुआ था। उन्होंने पार्टी के दौरान एक इवैंट में हिस्सा लेकर अपने बच्चे का जेंडर रिविल किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने भी निकी के इस इवेंट की एक वीडियो अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर की है। इसमें लिखा है- यह लड़का है।
वहीं, बेटे को जन्म देने वाली निकी ने इस दौरान मातृत्व के सुख को सभी से साझा किया। निकी ने कहा- मैंने पहली बार जब अपने बच्चे को थ्री-डी वर्जन देखा तो मैं झट से पहचान गई थी कि यह लड़का ही होगा। उसकी पीठ मजबूत दिख रही थी जैसे कि लड़कों की होती है। मैंने एक पल के लिए सोचा अगर यह लड़की होती और इस दुनिया में आती तो यह कितना अच्छा होता।
निकी और आर्टेम बीते कुछ महीनों से लगातार अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। निकी भी इस दौरान बच्चे की परवरिश के लिए नई माओं को टिप्स देती नजर आ रही हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी रैसलिंग फैन निकी को बधाईयां दे रहे हैं। एक ने लिखा- आप दोनों को बधाई, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।
बता दें कि निकी के साथ उनकी जुड़वां बहन ब्री बेला भी गर्भवती है। ब्री का यह दूसरा बच्चा होगा। ब्री ने कुछ सालों पहले रैसलर डेनियल ब्रायन के साथ शादी की थी। अब कुछ महीने पहले खबर आई थी कि दोनों बेला सिस्टर्स गर्भवती हैं। आशंका है कि दोनों एक ही दिन बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website