
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि फिल्म निर्माण ‘मायावी’ दुनिया है और कलाकार उन चीजों को जीने की कोशिश करते हैं। हिन्दी फिल्म जगत के 75 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि कई बार फिल्मों का शॉट देने में बहुत मजा आता है।
बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘सिनेमा बनाना मायावी काम है … और हम उसे जीने की कोशिश करते हैं।’’ बच्चन ने याद किया कि किस प्रकार अभिनेता अतीत में अपने संवाद याद करने के लिए अलग – अलग तरीकों का सहारा लेते थे। उन्होंने ‘द गॉडफादर ’स्टार मार्लन ब्रांडो का भी उल्लेख किया जो इसे अनूठे तरीके से करते थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website